समग्र शिक्षक फेडरेशन जशपुर में संगठनात्मक पुनर्गठन — अजय गुप्ता लगातार दूसरी बार बने निर्विरोध जिलाध्यक्ष, वहीं यशवंत कुमार यादव बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष

Spread the love

समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला जशपुर में लोकतांत्रिक प्रणाली के आधार पर सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से संगठन का जिला स्तरीय निर्वाचन कार्य सम्पन्न किया गया। जिसमें संगठन की एकता, समर्पण और कार्यकुशलता को प्राथमिकता देते हुए श्री अजय गुप्ता को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष तथा श्री यशवंत कुमार यादव को कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। यह निर्णय संगठन की व्यापक सहमति और शिक्षकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया, जिसका उद्देश्य संगठन को मजबूत दिशा देना और शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को और प्रभावशाली बनाना है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि —

“संगठन हमारी सामूहिक शक्ति है। प्रत्येक शिक्षक की समस्या, संगठन की प्राथमिकता है। मिलजुलकर हम अपने शिक्षकों की गरिमा और अधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।”

वहीं कार्यकारी जिलाध्यक्ष यशवंत कुमार यादव ने कहा —

“यह दायित्व मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। जिले के आठों ब्लॉक अध्यक्षों, जिलाध्यक्ष एवं सभी शिक्षक साथियों के सहयोग से हम संगठन के विचारधारा को प्रत्येक शिक्षक तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और एक सशक्त शिक्षक परिवार की परिकल्पना को साकार करेंगे।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं संगठन पदाधिकारियों ने दोनों नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में समग्र शिक्षक फेडरेशन जशपुर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और शिक्षकों के हक़ की आवाज़ बुलंद होती रहेगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन की आगामी गतिविधियाँ पारदर्शिता, सहभागिता और संवाद के आधार पर संचालित की जाएंगी, ताकि प्रत्येक शिक्षक तक संगठन की पहुंच और प्रभाव दोनों सुदृढ़ हो।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी टिकेश्वर भोई, मनोज अंबष्ट, उत्तम पैंकरा, सभी विकासखंड अध्यक्ष क्रमशः प्रेमशंकर यादव कांसाबेल, पुरंदर यादव बगीचा, भरत यादव कुनकुरी, नरेश यादव फरसाबहार, दीपक मार्टिन दुलदुला, संजय बेक जशपुर, महेंद्र सिंह मनोरा, संतोष जाटवर पत्थलगांव, जिला व विकासखंड पदाधिकारी श्री रवि यादव, मो. शाहिद खान, कायम अली, एलन साहू, रवि गुप्ता, सीमा गुप्ता,मनीषा टोप्पो,सुनैना तिर्की, भूपेंद्र खूंटियां, रविकिरण डनसेना, मेराज अंसारी, संतोष सोनी, संपत्ति साय, रामनिवास सिंगार, कुमत साय, रत्नेश देवता, राजकुमारी लकड़ा, गायत्री देवता, सरस्वती जगत, कल्पना साय, गीता भगत सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित होकर नव नियुक्त अध्यक्ष द्वय को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
— समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला जशपुर

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *