ग्राम पंचायत पीठाआमा के नागरिकों को मिला बहुप्रतीक्षित सौगात — इमलीपारा से छतरंगीपारा तक सड़क निर्माण स्वीकृत

Spread the love

जशपुर। ग्राम पंचायत पीठाआमा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार ने ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमलीपारा से छतरंगीपारा तक 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। इस सड़क निर्माण के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इस महत्वपूर्ण पहल में डीडीसी सुरुचि पैंकरा, बी.डी.सी. सदस्य रसमती पैंकरा, ग्राम के उप सरपंच तरुण पैंकरा, मंडल अध्यक्ष जगेश्वर यादव तथा रवि आपट की अहम भूमिका रही। इन जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्या को प्रमुखता से उठाया और लगातार प्रयास कर शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

क्षेत्रवासियों ने इस स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए माननीय विधायक गोमती साय एवं छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के बन जाने से अब आवागमन में सुविधा होगी, आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी और बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी आसानी होगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *