ऑपरेशन शंखनाद:- जशपुर पुलिस की कार्यवाही, रात्रि गश्त के दौरान, फिर बचाया 10 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से

Spread the love

गौ वंश तस्कर पिकअप में भरकर ले जा रहे थे गौ वंशों को, पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी को मारी ठोकर, फिर हो गए पिकअप छोड़कर फरार

➡️ पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH – 03- AR – 5441 को किया जप्त, फरार आरोपियों की पता साजी जारी,
➡️ मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत
➡️ आरोपी गौ तस्करों के विरुद्ध थाना दुलदुला में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध
⏺️ ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस लगातार कर रही है कार्यवाही, अब तक गौ तस्करी के 145 प्रकरणों में 243 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर, 1406 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा चुकी है जशपुर पुलिस।

—00—
➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का विशेष अभियान ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। इसी क्रम में दिनांक 15.01.26 की रात्रि करीबन 1.30 बजे पुलिस की रात्रि गश्त टीम के द्वारा दुलदुला क्षेत्रांतर्गत, पिकअप वाहन से परिवहन कर ले जा रहे,10 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.01.26 को थाना दुलदुला की पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि, एक संदिग्ध पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गौ वंश को भरा गया है, जिसे कि कुनकुरी की ओर से दुलदुला होते हुए, खूंटी टोली के रास्ते झारखंड राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। जिस पर दुलदुला पुलिस की टीम के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल दुलदुला आसनबहार खूंटी टोली रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान रात्रि करीबन 1.30 बजे कुनकुरी की ओर से एक सफेद रंग का बोलेरो पिकअप वाहन तेज गति से आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु पिकअप वाहन का चालक, पुलिस को देख, गाड़ी न रोककर, पुलिस की गाड़ी को ठोकर मारकर पिकअप वाहन को तेजी से भगाने लगा, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा संदिग्ध पिकअप वाहन का पीछा किया जाने लगा। पुलिस को पीछा करते देख। गौ तस्कर कुछ दूर जाकर अपनी पिकअप वाहन को खेत में उतारकर, गौ वंशों सहित पिकअप वाहन को छोड़, अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए, पुलिस की टीम जब संदिग्ध पिकअप वाहन के पहुंची, तो पाया कि पिकअप में 10 नग गौ वंशों को रस्सी से बांध कर, ठूस ठूस कर भरा गया है, व उसके ऊपर प्लास्टिक के त्रिपाल को ढक दिया गया है, पुलिस की टीम के द्वारा सभी 10 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर, उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH – 03- AR – 5441 को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
➡️ मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की बरामदगी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सामुदान टोप्पो, आरक्षक अलेक्सियुस तिग्गा, प्रमोद कुमार व राम प्रवेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी पर निरंतर निगाह बनाए हुई है, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, दुलदुला क्षेत्रांतर्गत 10 नग गौ वंशों को मुक्त कराते हुए, एक पिकअप को भी जप्त किया गया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही है। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी है।

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *