कोतबा-बागबहार सड़क निर्माण में लापरवाही, धूल और गड्ढों से जनता परेशान

Spread the love

जशपुर/कोतबा।
कोतबा से बागबहार तक बनने वाली लगभग 13 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसके लिए करीब 40 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। संबंधित एजेंसी द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता और प्रक्रिया को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि रिहायशी क्षेत्रों को छोड़कर अन्य स्थानों पर सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया है, जहां फिलहाल मिट्टी और मुरूम डालकर पिंच लेवल का कार्य किया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से सड़क पर धूल का गुबार उड़ रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रिहायशी इलाकों में खराब सड़कों की मरम्मत के नाम पर मिट्टी-मुरूम डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। बिना समतलीकरण और रोलिंग के डाली गई मुरूम के कारण सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति खतरनाक साबित हो रही है, जहां फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं चारपहिया वाहन चालकों को भी झटकों के कारण नुकसान की आशंका सता रही है।


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उड़ती धूल के कारण उनका सामान खराब हो रहा है और ग्राहक भी कम हो गए हैं। वहीं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगरवासियों ने आरोप लगाया है कि संबंधित विभाग द्वारा केवल औपचारिकता निभाते हुए काम किया गया है और इसके बाद कोई निगरानी या सुधार नहीं किया जा रहा। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।


मांग:
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, फिलहाल डाली गई मिट्टी-मुरूम को समतल कर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि धूल और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *