जशपुर में विकास की बड़ी सौगात: 2225 करोड़ की 774 सड़कों का शिलान्यास, 500 तालाब निर्माण अभियान शुरू

Spread the love

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेस-04) के अंतर्गत 2225 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली 774 सड़कों का शिलान्यास किया। इससे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ विकास को नई गति मिलेगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने “मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया महाअभियान” का शुभारंभ करते हुए 500 नए तालाबों के निर्माण की घोषणा की, जो जल संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।


मुख्यमंत्री ने जशपुर स्थित वशिष्ठ कम्यूनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को नए मकानों की चाबियां सौंपीं और ‘बिहान’ योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुद्रा लोन के चेक वितरित किए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *