महतारी वंदन योजना में E-KYC पूरी तरह निःशुल्क, वसूली पर सख्त रोक—शिकायत मिली तो होगी तत्काल कार्रवाई

Spread the love

📍 जशपुर, 16 अप्रैल 2026
जिला प्रशासन जशपुर द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के लिए E-KYC प्रक्रिया को पूरी तरह निःशुल्क घोषित करते हुए किसी भी प्रकार की राशि वसूली पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग, जशपुर द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना पूर्णतः निःशुल्क है और इसके अंतर्गत हितग्राहियों से किसी भी प्रकार का शुल्क लेना पूर्णतः प्रतिबंधित है। बावजूद इसके कुछ स्थानों से बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि हितग्राहियों से अवैध वसूली की जा रही है, जिसे गंभीर एवं दंडनीय कृत्य माना गया है।

Oplus_16908288


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी हितग्राही से E-KYC के नाम पर राशि ली जाती है और इसकी शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही सभी परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे शासन के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
👉 प्रशासन के इस सख्त रुख के बाद अब अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है, जिससे हितग्राहियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *