शादी समारोह में विवाद बना मारपीट का कारण, युवक पर क्रिकेट बैट से हमला

Spread the love

📍 कांसाबेल (जशपुर)।
थाना कांसाबेल क्षेत्र के गंझूटोली में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली बहस के बाद तीन युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसे गंभीर चोट आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कांसाबेल निवासी देवसागर राम मिर्धा 16 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के शादी आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर पुरानी बात पर प्रिंस तिर्की और आर्यन तिर्की से विवाद शुरू हो गया। बहस बढ़ने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए देवसागर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के पिता को भी आरोपियों ने धमकाया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे जैकी यादव ने भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ में लिए क्रिकेट बैट से देवसागर के सिर (बाएं माथे) पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रिंस तिर्की, आर्यन तिर्की और जैकी यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👮‍♂️ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *