मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अम्बाकछार में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की

Spread the love

पंडरीपानी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, युवाओं और खिलाड़ियों में उत्साह

जशपुर। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंडरीपानी मंडल प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत अम्बाकछार के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं एवं स्थानीय खिलाड़ियों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

मिनी स्टेडियम के निर्माण से अम्बाकछार सहित आसपास के गांवों के युवाओं को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

ग्रामीणों का मानना है कि मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस घोषणा को क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण घोषणा पर ग्राम पंचायत अम्बाकछार के सभी ग्रामवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि मिनी स्टेडियम के निर्माण से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *