

कोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमवती भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनम सुनील शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंती बनारसी पैंकरा, पार्षद कुसुम पैंकरा एवं भाजपा कार्यकर्ता मनियारो चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान सुपरवाइजर गायत्री यादव, श्यामा राजपूत, शशि राजपूत, अवलेन लकड़ा, विमला टोप्पो, सविता अग्रवाल, यशोदा सिदार, सवित्रा मालवी, प्रसन्ना भगत एवं पूजा सिदार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं संबंधित महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों द्वारा स्वास्थ्य, पोषण तथा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों में उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा दीदियां समाज के जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान को सम्मानित करने और आपसी मेल-मिलाप बढ़ाने के उद्देश्य से इस आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

