उद्यानिकी महाविद्यालय के प्रस्तावित भूमि के निरीक्षण में पहुंचे विधायक, कलेक्टर

Spread the love

//50 बिस्तर अस्पताल के लिए भी भूमि चिन्हांकित कर जल्द करेंगे निर्माण//

कोतबा से सुभाष साहू की रिपोर्ट….

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए संभावित स्थल का निरीक्षण करने हेतु कोतबा पहुंचकर राजस्व एवं वन सीमा से लगी भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को इस स्थल का उचित सर्वे करने के निर्देश दिए, क्योंकि कोतबा में उद्यानिकी महाविद्यालय स्थापित करने की कवायदें चल रही हैं। वहीं लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए उच्च शिक्षा के मांग को लेकर पूर्वर्ती सरकार ने कोतबा में उद्यानिकी महाविद्यालय खोले जाने की मंजूरी दी थी, जिसके बाद अस्थाई भवन में पिछले 3 साल से कॉलेज संचालित कराया जा रहा है। वहीं कॉलेज भवन लिए भी कोतबा से लगे ग्राम गोलियागढ़ फरसाटोली में प्रस्तावित भूमि भी चिन्हांकित कर दिया गया था। लेकिन बीते कुछ दिनों से कॉलेज के प्रस्तावित भूमि से स्थल परिवर्तन कर दूसरे जगह चिन्हांकित किए जाने की सूचना मिलते ही कोतबा सहित आसपास गांवो के लोगों ने इस आपत्ति जताई और जिला कलेक्टर के नाम बागबहार तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर कोतबा में ही यथावत कॉलेज रखने की मांग की गई।
बुधवार को क्षेत्रीय विधायक गोमती साय एवं कलेक्टर रोहित व्यास सहित राजस्व विभाग़ के अधिकारी कोतबा पहुंचे और प्रस्तावित भूमि का जायजा लिया। इस दौरान कोतबा के नगर पंचायत अध्यक्ष हितेद्र सिंह पैंकरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, उमाशंकर भगत, सांवरिया अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा, धरम साहू, सुदर्शन पटेल, सुमित शर्मा, पंकज शर्मा सहित भारी संख्या जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

//कॉलेज के लिए गोलियागढ़ प्रस्तावित भूमि ही बेहतर//

उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए ग्राम गोलियागढ़ फरसाटोली
में चिन्हांकित प्रस्तावित भूमि ही बेहतर है। वहां उपस्थित लोगों ने भी कॉलेज भवन सहित शोध शाला हेतु पर्याप्त भूमि होने की बात कही। वहीं लोगों की यह भी मांग रही कि कोतबा में ही कॉलेज भवन निर्माण किया जाए ताकि इस क्षेत्र के लोगों को इसका प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिले और नगर विकास में सहायक बने।

फोटो//

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *