कोतबा जादू टोना के शक के आधार पर मारपीट करना पड़ा महंगा, आरोपीगण भेजे गए जेल,मामला चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम लकरामुड़ा का

Spread the love

गोल्डी साहू कोतबा
कोतबा:- लकरामुड़ा चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छ.ग)मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.07.25 को चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम लकरामुडा निवासी प्रार्थी ओम प्रकाश सोनी, उम्र 35 वर्ष ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 26.07.25 की शाम करीबन 8.00 बजे अपने घर के आंगन में खड़ा था, उसी दौरान उसके पड़ोस के घर में रहने वाला आरोपी बलिचंद्र डहरे के द्वारा, , प्रार्थी ओम प्रकाश सोनी पर, जादू टोना व टोनही का आरोप लगाते हुए, उसके बच्चे को टोना कर मार डालने का आरोप लगा कर प्रार्थी को गन्दी गन्दी, अश्लील गालियां दे रहा था, जिसे प्रार्थी के द्वारा मना करने पर, आरोपी बलिचंद्र डहरे और भड़क गया, व उसके द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए, काट कर फेंक देने की बात कही गई। उक्त घटना के कुछ समय पश्चात शाम करीबन 08.30 बजे जब प्रार्थी अपने घर में परिजनों के साथ खाना खा रहा था, उसी दौरान आरोपी बलिचंद्र डहरे, अपने परिजनों क्रमशः, सूरज डहरे, माधुरी डहरे, सदानंद डहरे, शांति डहरे, व सुदर्शन डहरे के साथ, जबरन प्रार्थी के घर में घुसकर, प्रार्थी को खींचकर, घर के बाहर आंगन में ले आए, व अपने पास रखे छोटे टांगिया, व ईट से प्रार्थी पर हमला कर दिए, जिससे प्रार्थी ओमप्रकाश के आंख व सिर के पीछे चोट लगी है, आरोपियों के मारपीट के दौरान प्रार्थी के माता व पिताजी पर भी, हमला किया गया है, जिससे कि प्रार्थी के पिताजी के सिर में गंभीर चोट लगी है व माता जी के चेहरे व हाथ में भी चोट लगी है, जिन्हें इलाज हेतु अंबिकापुर अस्पताल में रेफर किया गया है।
➡️ प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी कोतबा में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा296,351(3),115(2),190,191 व छ ग टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 05 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
*➡️ मामले में पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना से संबंधित चार आरोपियों क्रमशः1. बलिचंद्र डहरे,।

  1. सुदर्शन डहरे,।
  2. माधुरी डहरे,।
  3. शांति बाई डहरे,।
    सभी निवासी ग्राम लकरामुड़ा , चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छ.ग)। को हिरासत में ले लिया गया है, दो आरोपी फरार हैं, जिनकी पता साजी जारी है,जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
    *➡️ पुलिस की पूछताछ पर उक्त चारों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
    ➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस, आरक्षक बूटा सिंह, पवन पैंकरा, सुशील तिर्की, व महिला आरक्षक तुलसी कोसले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    *➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि चौकी कोतबा क्षेत्र में टोनही प्रताड़ना के मामले में दो महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही नागरिकों से अपील है, कि टोनही एक अंध विश्वास है, इसके बचें, खुद शिक्षित हो, और अपने परिजनों को भी इस संबंध में शिक्षित करें।*
  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *