शराब के नशे में धुत आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया निलंबित ! एस एस पी :- अनुशासनहीन कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, अनुशासन सर्वोपरि !

Spread the love

पिछले दिनों उसका वर्दी में नशे की हालत में सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था

गोल्डी साहू की रिपोर्ट
जशपुरनगर: – पत्थलगांव में आर.क्र. 446 अलबर्ट एक्का को न्यायालय पत्थलगांव में वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान उक्त पुलिसकर्मी को पुलिस वर्दी में शराब के नशे की हालत में एक दुकान के टेबल पर लेटे हुए पाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस अनुशासनहीन और अपमानजनक कृत्य से पुलिस विभाग की छवि आम जनता के बीच धूमिल हुई। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री शशि मोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए आज दिनांक 07.08.2025 को तत्काल प्रभाव से आर.क्र. 446 अलबर्ट एक्का को निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस प्रकरण की प्राथमिक जाॅंच हेतु उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/मुख्यालय) श्रीमती मंजूलता बाज को नियुक्त किया गया है।
➡️एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि – “पुलिस वर्दी की मर्यादा और छवि को आघात पहुंचाने वाले किसी भी अधि./कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है।”

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *