बागबहार महाविद्यालय में विश्वविद्यालय कुलपति का एक दिवसीय व्याख्यान, एक पेड़ माँ के नाम लगाया गया पेड़ !

Spread the love

जशपुर:- बागबाहर शासकीय नवीन महाविद्यालय में संत गहिरागुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, के कुलपति आदरणीय प्रो. पी. पी. सिंह के द्वारा एक दिवसीय व्याख्यान दिया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मान्य कुलपति जी को छात्र-छात्राओं द्वारा बैज लगाकर, स्वागत किया गया मां सरस्वती के छायाचित्र पर मा.कुलपति जी द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया ,एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया ।,संस्था प्रमुख द्वारा मुख्य अतिथि एवं अतिथि को पुष्प कुछ देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री छविलाल सिदार ने सभी का स्वागत करते हुए कुलपति महोदय के विशिष्ट कार्यों का उल्लेख किया, विशेषकर विश्वविद्यालयों के सुदूर महाविद्यालयों के प्रति उनकी गहरी संवेदना व्यक्त किया l अपने वक्तव्य में कुलपति जी ने राष्ट्र निर्माण में महाविद्यालयों के विशिष्ट योगदान, के बारे में विस्तृत चर्चा की l

हावर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका में Biotechonology के क्षेत्र में विश्व के बड़े हस्तियों के साथ मिलकर किये गए Inflammation, CRP ( C- Reactive Protien ) के बारे में विस्तृत चर्चा की l साथ ही छात्र छात्राओं को बेहतर पढ़ने और प्राध्यापकों को बेहतर तरीके से पढ़ाने का तौर तरीका भी बताया l एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छ प्रकृति, शुद्ध खान ,पान और हरेक क्षेत्र में सँयमित जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया गया l इस कार्यक्रम के अतिथि माननीय कुलपति महोदय जी प्रो. पी . पी सिंह संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर, एवं अध्यक्षता संस्था प्रमुख श्री सी.एल.सिदार प्रभारी प्राचार्य (सहायक प्राध्यापक हिंदी), तथा विशिष्ट अतिथि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य ,श्री उमन साय गर्ग , अतिथि मा. कुलपति महोदय जी के निज सचिव श्री मिश्रा जी, कार्यक्रम के मंच संचालन सुश्री मोनियावती, (सहायक प्राध्यापक, वनस्पतिशास्त्र) एवं धन्यवाद् ज्ञापन श्री नीलम केरकेट्टा ( सहायक प्राध्यापक, राजनीति विज्ञान) के द्वारा की किया गया l इस कार्यक्रम में उपस्थित श्री विनोद कुमार भगत सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, श्री रामकृष्ण सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, श्री विपिन तिर्की सहायक प्राध्यापक इतिहास, विद्यालय के व्याख्याता डॉ. मनोज कुमार महिश श्री आशीष किंडो, सुश्री रजनी लकड़ा ,श्री शिव कुमार राम अतिथि व्याख्याता शिक्षक, श्री अनिल कुमार भगत, श्री डेविड कुमार सुरेन प्रयोगशाला तकनीशियन श्री खेमसागर यादव कार्यालय स्टाफ, महाविद्यालय एवं स्कूल के शिक्षक ,छात्र-छात्रए बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।अंत में संस्था प्रमुख के द्वारा मा. कुलपति महोदय जी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया ,कार्यक्रम हाल में वहां उपस्थित सभी लोगों के द्वारा राष्ट्रीय गान गाकर कार्यक्रम विश्राम किया गया। तथा महाविद्यालय परिसर में कुलपति जी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया l

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *