माता रानी की स्थापना से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाएं बनीं सहभागी

Spread the love

जशपुर। कोतबा नवरात्र पर्व की शुरुआत से पूर्व नगर में सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माता रानी की स्थापना से पहले आयोजित इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और मंगल धुनों के बीच सिर पर कलश धारण कर धर्ममय वातावरण का निर्माण किया।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुँची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं और कन्याओं की सहभागिता से यात्रा और भी आकर्षक दिखाई दी।

यात्रा के दौरान बैंड-बाजों की धुन और “जय माता दी” के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में लोग देर तक यात्रा के साथ जुड़े रहे।

इस आयोजन में सुनील शर्मा, अजय शर्मा, बसत गुप्ता, सुमित शर्मा, प्रतीक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, राजेन्द्र अवस्थी, भवन बंजारा, चक्रधर साहू, मयंक अग्रवाल, पंकज शर्मा साहिल शर्मा और हंसु शर्मा सहित समिति के कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *