प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म जयंती पर सेवा पखवाड़ा के तहत फल वितरण कार्यक्रम

Spread the love

जशपुर। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्म जयंती के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हेन झरिया में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता मुकतेश्वर साय, मंडल अध्यक्ष पंडरीपानी ने की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हरदेव यादव (मंडल मंत्री), कृष्ण गोपाल यादव (अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा), मनोज कुमार रात्रे (मीडिया प्रभारी भाजयुमो), लखेश्वर पूरी (ब्लॉक कोषाध्यक्ष, वनवासी कल्याण आश्रम), वरिष्ठ भाजपा नेता कजर साय, गुलाब साय, मति साय, केश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सामाजिक जन उपस्थित रहे।

युवा कार्यकर्ताओं में चितरंजन साय, चंदन गुप्ता, गंगाधर भोय, मनमोहन साय, भैरों दास, अजय सिदार, राजेंद्र पैंकरा, लखेश्वर भोय, मन रखन राम, केश्वर राम, कृष्णा सिदार शामिल हुए।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता भीखु चौहान, पीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद साव एवं पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।

फल वितरण के बाद संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकतेश्वर साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म जयंती पर हर वर्ष इस तरह का सेवा कार्य आयोजित किया जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की एकजुटता बनाए रखने और “सेवा ही संकल्प” के मूल मंत्र को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

अंत में जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय ने सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *