युवा नेता अमन अशोक शर्मा बने महामंत्री, आगामी पार्षद प्रत्याशी बनने के कयास

Spread the love

जशपुर/कोतबा। जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर ने कोतबा-बागबहार ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बार संगठन में युवाओं को प्रमुखता देते हुए कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नई कार्यकारिणी में युवा नेता अमन अशोक शर्मा को ब्लॉक महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके इस पद पर नियुक्त होने के साथ ही क्षेत्र में उनके आगामी पार्षद चुनाव लड़ने को लेकर कयास भी तेज हो गए हैं।


वहीं वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पंकज शर्मा को पुनः ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोतबा के आकाश मित्तल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा मुकेश पैंकरा और संदीप कुजूर सहित कई कार्यकर्ताओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई टीम जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए युवा और अनुभवी चेहरों का संतुलन बनाकर यह कार्यकारिणी तैयार की गई है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नई टीम क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और तेज करेगी तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

  • Related Posts

    लैलूंगा में ‘धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026’ का आयोजन, पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में 1 अगस्त से होगी शुरुआत

    Spread the love

    Spread the loveलैलूंगा। गौरीशंकर मंदिर नहरपारा, लैलूंगा में पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में आयोजित होने वाली धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026 (चतुर्थ वर्ष) को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में…

    जशपुर सिपाही खबर का असर: कोतबा-बागबहार मार्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सड़क निर्माण कार्य में आई तेजी

    Spread the love

    Spread the loveगोल्डी साहू की रिपोर्टिंग कोतबा/बागबहार। लंबे समय से खराब सड़क और गड्ढों की समस्या को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों तथा जशपुर सिपाही द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *