➡️अंधेरे का फायदा उठाकर महिला के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को फरसाबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल➡️ मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत- आरोपी संतोष चौहान उम्र 40 साल ।

Spread the love

➡️ आरोपी के विरुद्ध थाने में छेड़छाड़ के लिए बी एन एस की धारा 74 के तहत मामला पंजीबद्ध*

      ➡️मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13/02/2025 को पीड़िता ने थाना उपस्थित  रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.02.2025 को शाम करीब 05 बजे वह गांव के महादेव विसर्जन के पश्चात  रात को नाच प्रोग्राम देखने अपने पति साथ में  गई थी, इसके साथ गांव के अन्य लोग भी प्रोग्राम देखने गये थे, पीड़िता का पति रात करीब 12/00 बजे वापस अपने घर आ गया , व पीड़िता ,साथियों के साथ आऊंगी सोचकर अपने पति के साथ नहीं आई।
      ➡️ रात्रि लगभग रात्रि 3/00 बजे पीड़िता के द्वारा अपने साथियों को, घर वापस वापस जाने के लिए ढूढने पर , नहीं मिलने पर  , पीड़िता अकेली ही अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गांव का संतोष चौहान इसका पीछा करते हुये पीछे पीछे आ रहा था, जैसे पीड़िता एक होटल  के पास पहुंची थी, कि आरोपी संतोष चौहान , पीड़िता को जमीन पर पटक  कर गलत इरादे से पीड़िता के कपड़े को खोलने की कोशिश कर रहा था, तब पीड़िता के द्वारा अपने पास रखी टार्च से आरोपी संतोष चौहान के दोनो गालों में मारने पर वह भाग गया। पीड़िता के द्वारा घर  वापस आकर घटना के बारे में अपने पति को बताई एवं सुबह घटना के बारे में गांव के अन्य लोगों को बतायी। 
    रिपोर्ट पर थाना थाना फरसाबहार में  आरोपी संतोष चौहान के विरुद्ध बी एन एस की धारा 74  के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
     विवेचना के दौरान आरोपी संतोष चौहान का पता तलाश किया जा रहा था जो आरोपी संतोष चौहान घटना के बाद से फरार था मुखबीर द्वारा आरोपी संतोष चौहान के बारे में सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी संतोष चौहान अपने घर आया है और पुनः कहीं भागने की तैयारी कर रहा है कि सूचना पर तत्काल थाना से टीम गठित कर रवाना होकर आरोपी  के घर  में दबिश दी गई। आरोपी संतोष चौहान अपने घर में नहीं मिला। इस दौरान मुखबीर द्वारा  सूचना प्राप्त हुई कि  आरोपी संतोष चौहान  तुमला की ओर जा रहा है , सूचना पर  फरसाबहार पुलिस के द्वारा  थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम बारो  में घेरा बंदी कर आरोपी संतोष को हिरासत में लिया गया।
     पुलिस की  पूछताछ में  आरोपी के द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने  व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी संतोष चौहान उम 40  वर्ष के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, उप निरीक्षक सुरजन राम पोर्ते, म.प्र.आर.254 सुशीला सिंह, आरक्षक 545 निरज कुमार तिर्की, आर. 513 सुभाष खलखो, म.आर.777 पुष्पा पैंकरा का महत्वपूर्ण योगदान है।

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *