➡️ कोतबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पश्चिम बंगाल व झारखंड से आकर कोतबा में रह रहे 23 प्रवासियों की दस्तावेजों की की गई जांच, लिए गए फिंगर प्रिंट

Spread the love

➡️ मकान मालिकों को किराएदारों की जानकारी थाने में देने,, किया गया निर्देशित
—–00—–
गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस के द्वारा लगातार अवैध व अनाधिकृत रूप से रह रहे प्रवासियों की जांच हेतु सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस के द्वारा पूर्व में जशपुर,कांसाबेल के ग्राम पोंगरो, बटाईकेला व कुनकुरी टाउन में अभियान चला कर दूसरे राज्यों से आकर रह रहे प्रवासियों की दस्तावेजों की जांच की गई है।
इसी क्रम में दिनांक 14.05.25 को चौकी कोतबा पुलिस के द्वारा कोतबा टाउन में 23 प्रवासियों के आधार कार्ड, पेन कार्ड जैसे पहचान दस्तावेजों की जांच की गई, व सभी प्रवासियों की फिंगर प्रिंट डाटा एकत्रित किए गए हैं, दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में पुलिस की प्रक्रिया जारी है। ये प्रवासी पश्चिम बंगाल व झारखंड से आकर फेरी व ठेका मजदुर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
पुलिस के द्वारा मकान मालिकों को भी हिदायत दिया गया है कि उनके यहां रहने वाले किरायदारों की जानकारी थाने में देना आवश्यक है, जिससे कि पुलिस के द्वारा किराएदारों का सत्यापन किया जा सके,। मकान मालिकों के द्वारा किराएदारों की जानकारी थाने में नहीं देने पर, यदि उसका किरायेदार किसी अपराध में सम्मिलित पाया जाता है, तो पुलिस के द्वारा मकान मालिकों के खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
अवैध प्रवासियों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक श्री राकेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री मनेश्वर साहनी, प्रधान आरक्षक अजय खेस, आरक्षक देवनिस, अमित साय, महिला आरक्षक तुलसी कोसले व शारदा नाग की सराहनीय भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस के द्वारा बाहर से आकर रह रहे प्रवासियों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है, उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है, अवैध रूप से रहना पाए जाने पर पुलिस व जिला प्रशासन के द्वारा विधि सम्मत कार्यवाही की जावेगी।

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *