भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात ,क्षेत्र की समस्याओं व विकास कार्यों पर की चर्चा।

Spread the love

जशपुर :- मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचकर भाजपा मंडल पंडरीपानी फरसाबहार अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय और भाजपा मंडल महामंत्री घनश्याम यादव,मंत्री योगेश मिश्रा ,मीडिया प्रभारी गजानंद चक्रेश ने मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय समस्याओं समेत कई मुद्दों पर वार्ता हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विकास संबधी कार्यो के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए पंडरीपानी फरसाबहार के बहुमुखी विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। वार्ता के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कई शेष कार्यो को शीघ्र ही गति देने का भरोसा दिलाया गया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय ने फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण की घोषणा,अपेक्स बैंक खोले जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय ने पंडरीपानी से साहसपुर अंबाकछार सड़क निर्माण के अधूरे कार्य को पूर्ण करने, गझियाडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,खेल स्टेडियम,प्री अथवा पोस्ट मैट्रिक छात्रावास , आईटीआई,दूरभाष नेटवर्क सहित अन्य विकास कार्यों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।क्षेत्र की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएं जिससे लोगों को इनका भरपूर लाभ मिल सके। और क्षेत्र का हर तरह से विकास हो सके। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय से उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *