विधायक गोमती साथ की पहल से कोतबा क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात : 50 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन हेतु 4.37 करोड़ की स्वीकृति

Spread the love

कोतबा। लंबे समय से कोतबा क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और सुधार की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। क्षेत्रीय जनता की अपेक्षाओं को गंभीरता से लेते हुए पत्थलगांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय की सतत् पहल और प्रयासों के फलस्वरूप शासन ने कोतबा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के उन्नयन के लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति के साथ ही कोतबा स्वास्थ्य केंद्र को अब 50 बेड क्षमता का उच्च स्तरीय केंद्र बनाया जाएगा।

जनता की आवाज बनी विधायक गोमती साय की प्राथमिकता

विधायक गोमती साय ने विधानसभा में इस मुद्दे को कई बार प्रमुखता से उठाया था। कोतबा क्षेत्र में सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए विधायक साय ने लगातार स्वास्थ्य विभाग एवं शासन से कोतबा स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार की मांग की। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और शासन ने उन्नयन की स्वीकृति दी।

क्या होंगे लाभ:

स्वास्थ्य केंद्र में अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति संभव होगी।

आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सुविधा मिलेगी।

गंभीर मरीजों के लिए तत्काल इलाज की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती क्षमता बढ़ने से रेफर मामलों में कमी आएगी।

विधायक गोमती साय का वक्तव्य

इस उपलब्धि पर विधायक गोमती साय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “कोतबा क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ हो और जनता को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।” उन्होंने क्षेत्रवासियों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि वे आगे भी जनता की जरूरतों के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • Related Posts

    लैलूंगा में ‘धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026’ का आयोजन, पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में 1 अगस्त से होगी शुरुआत

    Spread the love

    Spread the loveलैलूंगा। गौरीशंकर मंदिर नहरपारा, लैलूंगा में पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में आयोजित होने वाली धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026 (चतुर्थ वर्ष) को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में…

    जशपुर सिपाही खबर का असर: कोतबा-बागबहार मार्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सड़क निर्माण कार्य में आई तेजी

    Spread the love

    Spread the loveगोल्डी साहू की रिपोर्टिंग कोतबा/बागबहार। लंबे समय से खराब सड़क और गड्ढों की समस्या को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों तथा जशपुर सिपाही द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *