फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण को मिली स्वीकृति, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय ने मुख्यमंत्री का जताया आभार !

Spread the love

जशपुर: -फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण की लंबे समय से की जा रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा इस परियोजना के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में खुशी का माहौल है।

इस स्वीकृति के लिए भाजपा जिला पंचायत सदस्य जशपुर वेदप्रकाश भगत एवं मंडल पंडरीपानी फरसाबहार के अध्यक्ष श्री मुक्तेश्वर साय सहित मंडल कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व में किए गए घोषणा को प्राथमिकता देते हुए जनहित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मंडल अध्यक्ष श्री मुक्तेश्वर साय ने कहा कि फरसाबहार जैसे दूरस्थ क्षेत्र में विश्राम गृह का निर्माण आमजन, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के लिए एक उपयोगी सुविधा साबित होगा। इससे विकास कार्यों की निगरानी एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सहूलियत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। फरसाबहार क्षेत्रवासियों की ओर से उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस फैसले से शासन की संवेदनशीलता और विकास के प्रति गंभीरता स्पष्ट होती है।

इस अवसर पर मंडल के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दी और आशा जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • Related Posts

    लैलूंगा में ‘धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026’ का आयोजन, पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में 1 अगस्त से होगी शुरुआत

    Spread the love

    Spread the loveलैलूंगा। गौरीशंकर मंदिर नहरपारा, लैलूंगा में पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में आयोजित होने वाली धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026 (चतुर्थ वर्ष) को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में…

    जशपुर सिपाही खबर का असर: कोतबा-बागबहार मार्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सड़क निर्माण कार्य में आई तेजी

    Spread the love

    Spread the loveगोल्डी साहू की रिपोर्टिंग कोतबा/बागबहार। लंबे समय से खराब सड़क और गड्ढों की समस्या को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों तथा जशपुर सिपाही द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *