प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा दे युवती का किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल मामला चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत |

Spread the love

आरोपी वर्ष 2021 से कर रहा था युवती का शारीरिक शोषण, अब शादी से कर रहा इंकार,आरोपी के विरुद्ध चौकी कोल्हेनझरिया में भा द वि की धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार आरोपी संकेत साय उम्र 22 वर्ष ।

गोल्डी साहू की रिपोर्ट
जशपुर:- कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत एक 21 वर्षीय प्रार्थिया ने चौकी कोल्हेनझरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी संकेत साय वर्ष 2021 में चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में अपने रिश्ते के भैया भाभी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था, इसी दौरान प्रार्थिया का आरोपी संकेत साय से जान परिचय हुआ, व दोनों में बातचित होने लगा, दिनांक 28.07.2021 को आरोपी संकेत साय के द्वारा प्रथम बार, प्रार्थिया को प्रेम करता हूं, शादी करूंगा कहकर, झांसे में लेकर उससे शारीरिक संबंध बनाया था, व दिनांक 09.06.2024 को प्रार्थिया को पत्नी बनाकर रखूंगा कहते हुए, उसे अपने घर ले जा कर रखा था, फिर माह जुलाई 2024 में काम करने के लिए केरल, गोवा चला गया, इस दौरान आरोपी संकेत साय के द्वारा प्रार्थिया से बातचीत करना बंद कर दिया गया, प्रार्थिया के द्वारा जब आरोपी के परिजनों से, आरोपी संकेत साय , के काम के स्थान के बारे में पूछने पर, उसके घर वालों ने अनभिज्ञता, जताते थे, इसी दौरान आरोपी संकेत साय के द्वारा अपने ग्राम वापस लौटने पर, प्रार्थिया के द्वारा जब शादी हेतु बोलने पर, आरोपी संकेत साय, शादी करने से मना कर रहा है, इस प्रकार आरोपी संकेत साय के द्वारा, प्रार्थिया को अपने प्रेम जाल में फंसाकर, शादी का झांसा देते हुए, उसका शारीरिक शोषण किया गया है।
➡️ महिला संबंधी अपराध होने के कारण, युवती की रिपोर्ट पर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस के द्वारा चौकी कोल्हेनझरिया में आरोपी संकेत साय के खिलाफ भा .द .वि. की धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी संकेत साय को हिरासत में ले लिया गया है।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी संकेत साय के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है ।
*➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, आरक्षक दुर्योधन सिंह,भागेश्वर पैंकरा, जयप्रताप एक्का व अशोक भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, कोल्हेनझरिया क्षेत्रांतर्गत एक युवती का, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है,।*

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *