स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए उर्मिला चौहान को किया सम्मानित ।

Spread the love

जशपुर।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व 15 अगस्त को जिला जशपुर के रंजिता स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तिरंगा फहराया। इसी अवसर पर पत्थलगाँव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खरखट्टा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती उर्मिला चौहान को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय योगदान देने वाले अन्य कर्मियों को भी उत्कर्ष प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समर्पण और निष्ठा से कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी समाज के लिए प्रेरणा होते हैं।

कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और सभी सम्मानितों को बधाई दी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *