वार्ड क्रमाक 14 सामुदायिक भवन में बप्पा के विसर्जन के पूर्व, शुक्रवार को भव्य भण्डारे का आयोजन ।

Spread the love

सत्यनारायण बंजारा की रिपोर्ट

कोतबा :- नगर के वार्ड क्रमांक 14 में पिछले 5 वर्ष से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एतिहासिक एवं भव्य रूप से सार्वजनिक गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। जहां वार्ड के ही सांस्कृतिक भवन में मूर्ति स्थापना कर सुबह व शाम की आरती में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। 11 दिनों के इस महोत्सव को लेकर समिति के सदस्यों ने साल भर के लिए यादगार पलों की परंपरा को जीवंत बनाए रखने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें मोहल्ले के बच्चों ने इस कार्यक्रमों में भाग ले कर अपने कलाकारी प्रस्तुति से सभी का मन मोह रहे हैं। इस उत्सव में समिति के सदस्यों द्वारा शुक्रवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर लोगों को परोसा जाएगा। नगर में ऐसे आयोजनों की जमकर समितियों की सराहना हो रही है। वहीं इस वर्ष समिति में अध्यक्ष रूपेश पैंकरा, उपाध्यक्ष अजय पटेल, सुलेंदर सिदार, रमेश चौहान, देवनाथ पैंकरा, संरक्षक लछमी पटेल पार्षद-पंकज शर्मा,शौकीलाल साहू, मोती चौहान, हिरेश्वर पैंकरा, मकरध्वज साव, राधेश्याम गुप्ता, विजय साहू, सोनी साहू, लालजीत साहू, भानु चौहान भरत साहू, गोलू साहू, शुभम् साहू एवं अन्य सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वहीं आगामी वर्ष भी इस परंपरा को सफल आयोजन करने को ठानी है।

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *