दलेसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे प्रभात फेरी से हुई, जिसमें प्रत्येक पारा-मोहल्ला भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

Spread the love

कोल्हेनझरिया/ प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में ग्राम दलेसर के पहर राम ने अपने गीत की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम चरण में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की और कहा कि शिक्षा से ही गांव और समाज का समुचित विकास संभव है।
पूरे कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र चौहान (गुड्डू गुरुजी) द्वारा किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुश्री नवीना पैंकरा (सरपंच, ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया), विशिष्ट अतिथि श्री कोमल कांत पैंकरा (उपसरपंच) तथा अति विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण गोपाल यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, अ.पि.व. फरसाबहार) उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मनोज रात्रे (मीडिया प्रभारी भाजपा, पंडरी पानी), श्री राजू टांडे (रोजगार सहायक), श्री संत साय (सेवानिवृत्त प्रधानपाठक), दुबराज पुरी, लकेश्वर पुरी, लखन साय, सोन साय, बैदो साय, दिलबोध साय (पंच), श्रीमती रमिला यादव (पंच) सहित शिक्षक स्टाफ, पालकगण, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *