विकसित भारत की मजबूत नींव है बजट 2026, युवाओं और किसानों के लिए खुले प्रगति के द्वार : विजय आदित्य सिंह जूदेव

Spread the love

जशपुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने केंद्रीय बजट 2026-27 का जोरदार स्वागत करते हुए इसे ‘विकसित भारत’ की आधारशिला बताया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट युवाओं, किसानों और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया भविष्योन्मुखी रोडमैप है। यह बजट रोजगार सृजन, आर्थिक विकास और जनकल्याण के तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, जो वर्ष 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।
जशपुर जैसे जनजातीय और ग्रामीण जिले के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कृषि में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग, डेयरी व पशुपालन को बढ़ावा तथा ‘ग्राम स्वराज’ योजना के तहत स्थानीय रोजगार के अवसर जिले के किसानों और मजदूरों को सीधा लाभ देंगे।


उन्होंने विश्वास जताया कि ग्रामीण युवा अब स्वरोजगार और स्थानीय उद्योगों के जरिए अपने ही क्षेत्र में भविष्य गढ़ सकेंगे। पर्यटन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के विस्तार से जशपुर जैसे पर्यटन समृद्ध जिले में युवाओं को घर के पास ही सम्मानजनक रोजगार मिलेगा। वहीं, विदेश शिक्षा और यात्रा से जुड़े खर्चों में राहत से युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों के द्वार खुलेंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करेगा। हर जिले में ट्रॉमा सेंटर, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आयुर्वेद को बढ़ावा देने से जशपुर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था सशक्त होगी।
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना के विस्तार और बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण को ऐतिहासिक फैसला बताया, जिससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और छात्राओं को सुरक्षित शिक्षा वातावरण मिलेगा।
औद्योगिक और तकनीकी विकास की चर्चा करते हुए जूदेव ने कहा कि हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, जलमार्ग विस्तार और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे कदम भारत को वैश्विक शक्ति बनाएंगे।
उन्होंने आयकर प्रक्रिया के सरलीकरण और मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण, जूते और कपड़ों जैसी वस्तुओं को सस्ता करने के निर्णय को मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया।


अंत में उन्होंने जशपुर की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि युवा, किसान, महिला और गरीब हर वर्ग को सशक्त करने वाला मार्गदर्शक पत्र है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *