पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल कोतबा के व्याख्याता दुर्योधन यादव को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान

Spread the love
Oplus_131072

कोतबा | पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी विद्यालय, कोतबा के व्याख्याता शिक्षक श्री दुर्योधन यादव ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनका चयन प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान” के लिए किया गया है।यह सम्मान उन्हें देशभर के शिक्षकों के बीच आयोजित पाँच चरणों की कठोर एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया —ऑनलाइन आवेदन, साक्षात्कार, डॉक्यूमेंट रिपोर्टिंग, क्रॉस इंटरव्यू एवं वेरिफिकेशन — पूर्ण करने के बाद प्रदान किया गया है।श्री यादव को यह राष्ट्रीय सम्मान विषयगत नवाचार, रचनात्मक शिक्षण पद्धतियों एवं डिजिटल शैक्षिक सामग्री निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने तकनीक का प्रभावी उपयोग कर विद्यार्थियों की पढ़ाई को सरल, रोचक एवं प्रभावी बनाया है।उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि पूरा जशपुर जिला गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग, पालकगण एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।यह सम्मान समारोह राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा, जहाँ देशभर से चयनित नवाचारी शिक्षकों को मंच से विधिवत सम्मानित किया जाएगा।श्री दुर्योधन यादव की यह सफलता निश्चित रूप से अन्य शिक्षकों के लिए नवाचार, समर्पण एवं सतत सीखने की प्रेरणा बनेगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *