नगर पंचायत तमनार में नई समिति का गठन, अश्वनी अध्यक्ष, तो सुरेन्द्र साव बने उपाध्यक्ष ।

Spread the love

कौशल साहू की रिपोर्ट
तमनार :- छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत तमनार (जिला रायगढ़) के संचालन हेतु नई समिति के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। यह आदेश छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 16(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, यह समिति आगामी आदेश तक नगर पंचायत परिषद से जुड़े सभी कार्यों का निर्वहन करेगी, ताकि क्षेत्र में प्रशासनिक एवं विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें। यह आदेश राज्यपाल के नाम से उप-सचिव भागवत जायसवाल द्वारा जारी किया गया है।


7 सदस्यीय समिति गठित
नवगठित समिति में कुल 7 सदस्यों को शामिल किया गया है। जिनके नाम और पद इस प्रकार हैं—
श्री अश्वनी पटनायक (स्व. श्री लक्ष्मीनारायण पटनायक) — अध्यक्ष
श्री सुरेन्द्र साहू (स्व. श्री देवनंदन साहू) — उपाध्यक्ष
श्री जगन्नाथ सिदार (श्री सुखीलाल सिदार) — सदस्य
श्रीमती गीतांजलि पटनायक (श्री सुखदेव नायक) — सदस्य
श्री हेमलाल साहू (श्री अमृतलाल साहू) — सदस्य
श्री योगेश गुप्ता (स्व. श्री गोविंद प्रसाद गुप्ता) — सदस्य
श्रीमती ज्योति पटेल (श्री जीवन पटेल) — सदस्य
तत्काल प्रभाव से लागू आदेश
नगरीय प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि समिति की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। इसका उद्देश्य नगर पंचायत तमनार के प्रशासनिक कामकाज और विकास योजनाओं को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ाना है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *