कोतबा-बागबहार मार्ग पर सुबह 6 बजे बड़ा हादसा, खड़ी कोयला लदा ट्रक पलटा

Spread the love

कोतबा। कोतबा-बागबहार मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा सामने आया, जब अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रही कोयले से लदी एक ट्रक अचानक सड़क किनारे पलट गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक मार्ग पर खड़ी थी, तभी सड़क किनारे डाली गई नई मिट्टी धंस गई, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसा काफी गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए मार्ग पर हल्का व्यवधान भी देखा गया।
फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *