स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा विस्तार: जशपुर को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस, सालिक साय ने दिखाई हरी झंडी

Spread the love

जशपुरनगर, 01 अप्रैल 2026।
प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा हाल ही में 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) संजीवनी 108 एम्बुलेंसों को प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया। इसी क्रम में जशपुर जिले को कुल 23 एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिनमें 3 ALS एवं 20 BLS एम्बुलेंस शामिल हैं।


इन एम्बुलेंसों का शुभारंभ स्थानीय रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इन एम्बुलेंसों की उपलब्धता से जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी तथा गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना संभव हो सकेगा।
स्वास्थ्य केंद्रों में की गई तैनाती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंसों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना, जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में तैनात किया गया है। वहीं, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंसों को जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थित रूप से तैनात किया गया है, जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित
इन एम्बुलेंसों में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मशीन, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं। गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप एवं लैरिंजोस्कोप जैसी उन्नत सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।


जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार
जिले के जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *