कुनकुरी नगर पंचायत में सड़कों के विकास को मिली रफ्तार, ₹2.44 करोड़ की स्वीकृति

Spread the love

कुनकुरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी में विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु ₹2.44 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से नगर के विभिन्न वार्डों में बीटी (डामर) सड़कों का निर्माण एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचना कार्य किए जाएंगे, जिससे आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत कार्यों में वार्डवार निम्न सड़क निर्माण शामिल हैं—
वार्ड 01: आद्या शंकर त्रिपाठी के घर से SLRM सेंटर तक बीटी रोड
वार्ड 01: मंगल भवन से गिनाबहार मार्ग सीमा तक बीटी रोड
वार्ड 02: लोयोला स्कूल से लाजरूस मिंज के घर तक बीटी रोड
वार्ड 05: विफल चौहान के घर से सामुदायिक भवन तक बीटी रोड
वार्ड 06: मिनी गार्डन से जामटोली प्राथमिक शाला तक बीटी रोड
वार्ड 07: CSEB कार्यालय से लंबीटोली तक बीटी रोड
वार्ड 08: ईशा नर्सिंग से BSNL कार्यालय तक मुख्य मार्ग बीटी रोड
वार्ड 08: टॉकीज चौक से लंबीटोली तक बीटी रोड
वार्ड 09: आजाद बस्ती में बीटी रोड निर्माण
वार्ड 11: तपकरा रोड से भागीरथी के घर तक बीटी रोड
वार्ड 11: शासकीय क्वार्टर से रफीक के घर तक बीटी रोड
वार्ड 15: महिमा स्कूल से बैहराटोली तक बीटी रोड
इस स्वीकृति से लंबे समय से सड़क समस्या झेल रहे वार्डवासियों को राहत मिलेगी। नगर में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित होने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन से जुड़े कार्यों में भी सुविधा बढ़ेगी।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएंगे।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *