जशपुर में जल जीवन मिशन की बड़ी उपलब्धि: हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पानी, ग्रामीण जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

Spread the love

जशपुर।
जल जीवन मिशन के तहत जिले में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। अब तक जिले में 20,300 से अधिक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 430 सोलर पंप और 518 नलकूप स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
इस महत्वाकांक्षी योजना का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। हर घर तक नल से जल पहुंचने से विशेष रूप से महिलाओं को राहत मिली है, जिन्हें पहले दूर-दूर तक पानी लाने के लिए जाना पड़ता था। अब उनका समय बच रहा है, जिससे वे अन्य कार्यों में भी ध्यान दे पा रही हैं।


वहीं, बच्चियों की शिक्षा पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। पानी लाने की जिम्मेदारी कम होने से वे नियमित रूप से स्कूल जा पा रही हैं। इसके अलावा स्वच्छ पानी की उपलब्धता से जलजनित बीमारियों में कमी आई है, जिससे ग्रामीणों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है।
जल जीवन मिशन के इन प्रयासों से जशपुर जिले का ग्रामीण जीवन अब अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक बनता जा रहा है।

  • Related Posts

    लैलूंगा में ‘धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026’ का आयोजन, पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में 1 अगस्त से होगी शुरुआत

    Spread the love

    Spread the loveलैलूंगा। गौरीशंकर मंदिर नहरपारा, लैलूंगा में पंडित सोनू महाराज जी के सानिध्य में आयोजित होने वाली धार्मिक प्रतियोगिता ज्ञानयज्ञ 2026 (चतुर्थ वर्ष) को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में…

    जशपुर सिपाही खबर का असर: कोतबा-बागबहार मार्ग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सड़क निर्माण कार्य में आई तेजी

    Spread the love

    Spread the loveगोल्डी साहू की रिपोर्टिंग कोतबा/बागबहार। लंबे समय से खराब सड़क और गड्ढों की समस्या को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों तथा जशपुर सिपाही द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *