जशपुर में राज्यपाल की समीक्षा बैठक, आदिवासी विकास और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

Spread the love

जशपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने जशपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने कहा कि इन जनजातीय समुदायों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि उन्हें समय पर उपचार और जागरूकता मिल सके।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। राज्यपाल ने पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने की बात कही और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रशासन और आम जनता को प्रेरित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया, ताकि खेती लागत में कमी आए और पर्यावरण भी सुरक्षित रह सके।
राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास हो सके।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *