जशपुर में विज्ञान शिक्षा को मिलेगा नया आयाम | ISRO का ‘स्पेस ऑन व्हील्स: अन्वेषण’ कार्यक्रम 7 अप्रैल से शुरू

Spread the love

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जशपुर जिले में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। ISRO द्वारा संचालित ‘स्पेस ऑन व्हील्स: अन्वेषण’ कार्यक्रम का शुभारंभ 07 अप्रैल से किया जाएगा।
यह विशेष अभियान 14 दिनों तक जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित किया जाएगा। इस दौरान 10,000 से अधिक विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी दी जाएगी।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, नई तकनीकों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अंतरिक्ष अनुसंधान जैसे उन्नत क्षेत्रों से जोड़ना है। ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ एक मोबाइल प्रदर्शनी के रूप में कार्य करेगा, जिसमें छात्रों को इंटरैक्टिव मॉडल, डिजिटल प्रेजेंटेशन और प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे भविष्य में तकनीकी एवं वैज्ञानिक क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगे।
👉 यह कार्यक्रम जशपुर जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा और विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देगा।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *