रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन तलाश” में 3 फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

📍 रायगढ़ | 7 अप्रैल 2026
रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तमनार पुलिस ने एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी है। इसी क्रम में तमनार थाना पुलिस को तीन अहम मामलों में सफलता मिली है।
🚨 एनडीपीएस मामले में आरोपी गिरफ्तार
फरवरी माह में गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक अन्य आरोपी सुबोध सा (37 वर्ष) फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार पतासाजी कर 6 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसके पास से गांजा बिक्री की रकम ₹2000 बरामद की गई।
🚨 पॉक्सो/छेड़खानी मामले में फरार आरोपी दबोचा
ग्राम कसडोल स्थित घटेश्वरी मंदिर में बालिका से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी राजेन्द्र यादव (25 वर्ष) को पुलिस ने उसके गांव भैंसगढ़ी से गिरफ्तार किया।
इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी।
🚨 चोरी के मामले में कॉपर वायर खरीदने वाला गिरफ्तार
सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी के मामले में पुलिस ने मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी के पास से करीब 10 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया है।
👮 पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🗣️ एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि
“अपराध कर छिपने वाले ज्यादा समय तक बच नहीं सकते। पुलिस का सूचनातंत्र मजबूत किया जा रहा है और ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।”

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *