रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” — गांजा-शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़ | 7 अप्रैल 2026
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए गांजा और शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तथा लाखों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सिहारधार में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 9.170 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 35 हजार रुपये है, तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाकर क्षेत्र में खपाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने शहर में अवैध शराब की सप्लाई को लेकर कार्रवाई करते हुए केवड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक एक्टिवा वाहन में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से 52 पौव्वा देशी शराब, कुल 9.360 बल्क लीटर, बरामद की गई। साथ ही लगभग 70 हजार रुपये मूल्य का वाहन भी जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों को तुरंत बंद करें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पूरी सख्ती से अभियान चला रही है और आने वाले समय में ऐसी कार्रवाइयों में और तेजी लाई जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *