नगर पंचायत कोतबा से मानवीय पहल की मिसाल

Spread the love

👉 नगर उपाध्यक्ष का अनोखा प्रयास: शादी, दशकर्म और जन्मोत्सव में मिलेगा सहयोग

Oplus_16908288

कोतबा। नगर पंचायत कोतबा की उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा ने सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत नगरवासियों को शादी-विवाह, दशकर्म एवं जन्मोत्सव जैसे पारिवारिक आयोजनों में आवश्यक संसाधनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


इस योजना के अंतर्गत नगर पंचायत की ओर से 50 कुर्सियां, पानी का टैंकर, लाइट व्यवस्था एवं छोटा टेंट जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपने सामाजिक कार्यक्रम बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के संपन्न कर सकेंगे।
नगर उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सहयोग देना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत आम जनता की सुविधा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।

  • Related Posts

    समाज में दोबारा शामिल करने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग का आरोप, तत्कालीन अध्यक्ष गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपीड़ित ने न्यायालय में पेश किया था परिवाद, ₹1 लाख ट्रांसफर करने का किया दावा; पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल पत्थलगांव। समाज से बहिष्कृत…

    कोतबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा दीदियों के सम्मान में हुआ आंगन मिलन समारोह

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। नगर पंचायत कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान में आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *