पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों का IIT भिलाई में विशेष प्रशिक्षण संपन्न ।

Spread the love

📍 रायपुर/भिलाई/जशपुर:
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के निर्देशन में पीएमश्री स्कूलों के विज्ञान एवं गणित शिक्षकों के क्षमता विकास हेतु Indian Institute of Technology Bhilai में “साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबिलिटी” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में राज्यभर से कुल 148 विज्ञान एवं गणित शिक्षकों ने भाग लिया। जशपुर जिले से चार पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों—सेजेस कोतबा से कुमारी मेघा गुप्ता, सेजेस कुनकुरी से कुमारी ऋतु पटेल, सेजेस मनोरा से श्री विक्रम लाल एवं सेजेस पत्थलगांव से नीलीमा डडसेना—ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आधुनिक तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनाना तथा शिक्षण पद्धति को अधिक प्रभावी एवं प्रयोगात्मक बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्मार्ट लैब, 3डी प्रिंटर, नेचर लैब, ड्रोन टेक्नोलॉजी, गूगल क्लासरूम, साइबर साइकोलॉजिकल इंपैक्ट सहित विभिन्न आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही आईआईटी के रसायन, भौतिकी, कंप्यूटर एवं मेकाट्रॉनिक्स लैब का अवलोकन कराते हुए शोध एवं नवाचार से परिचित कराया गया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नृत्य, गायन एवं नाटक शामिल रहे। सरगुजा संभाग के शिक्षकों द्वारा पीएमश्री योजनाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया तथा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस आयोजन में पीएमश्री राज्य प्रभारी श्री आशीष गौतम सहित अनुराग जॉन एस्कॉट, श्वेता सिंह एस्कॉर्ट एवं आमरीन जोन लीडर सरगुजा की विशेष सहभागिता

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *