प्रवेश प्रारंभ: पीएम श्री सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतबा में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सुनहरा अवसर

Spread the love

कोतबा। क्षेत्र के अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। पीएम श्री सेजेस (SAGES) अंग्रेजी माध्यम शासकीय विद्यालय, कोतबा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रवेश की अंतिम तिथि 05 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रही है। इच्छुक अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।


विद्यालय में विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही, अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई, अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्मार्ट क्लास और डिजिटल लर्निंग सुविधाएं, कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ खेल, प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।
विद्यालय परिसर को सुरक्षित, अनुशासित और प्रेरणादायक वातावरण के रूप में विकसित किया गया है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सीटें सीमित हैं और चयन प्रक्रिया जारी है, इसलिए देर करने पर बच्चे इस महत्वपूर्ण अवसर से वंचित हो सकते हैं।

👉 अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *