जशपुर भाजपा युवा मोर्चा में नई जान: दीपू मिश्रा को मिली कमान, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

Spread the love

जशपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक धार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दीपू मिश्रा को जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद संगठन के भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल बन गया है, वहीं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर साफ देखी जा रही है।
दीपू मिश्रा लंबे समय से पार्टी के जमीनी, सक्रिय और संघर्षशील कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ उन्हें संगठन में खास बनाती है। यही वजह रही कि पार्टी नेतृत्व ने विचार-विमर्श के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान दीपू मिश्रा की सक्रिय भूमिका और संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान ने शीर्ष नेतृत्व का ध्यान आकर्षित किया। उनके इसी अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
नियुक्ति की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और मजबूत करने वाला सकारात्मक निर्णय बताया और दीपू मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के और अधिक सक्रिय होने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर दीपू मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *