जिला युवा मोर्चा टीम में कोतबा के युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी, अजय बने जिला उपाध्यक्ष, दीपक शर्मा को मिला मंडल अध्यक्ष का दायित्व

Spread the love

कोतबा, संवाददाता।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई में नई टीम का गठन किया गया है, जिसमें कोतबा क्षेत्र के युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस नियुक्ति में कोतबा के अजय को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं दीपक शर्मा को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।


पार्टी नेतृत्व द्वारा की गई इस घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। दोनों युवा नेताओं को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अजय ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुए युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। वहीं मंडल अध्यक्ष बने दीपक शर्मा ने भी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।


स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *