नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर गरमाई सियासत, भाजपा महिला मोर्चा व भाजयुमो ने किया पुतला दहन

Spread the love

जशपुर नगर।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर जशपुर की राजनीति में एक बार फिर उबाल देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जशपुर नगर द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि नारी सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विपक्ष राजनीति कर रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।
प्रदर्शन में शामिल भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा विकास और समाजहित के फैसलों में बाधा डालने का काम करता रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ऐसे मुद्दों पर सही और गलत की पहचान करें।


इस प्रदर्शन में जिला महामंत्री राजा सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपू मिश्रा, नगर अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला उपाध्यक्ष निमित सिंह, राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

  • Related Posts

    जशपुर की खूबसूरती अब छत्तीसगढ़ी गीत “जन्नत जशपुर” के जरिए पहुंचेगी देश-विदेश तक ।

    Spread the love

    Spread the loveजशपुर। जशपुर जिले की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन स्थलों को अब एक नए अंदाज में दुनिया देखने वाली है। जिले के युवा कलाकार गौरव गुप्ता द्वारा…

    कोतबा में निकली हेलमेट जागरूकता बाइक रैली, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश ।

    Spread the love

    Spread the loveकोतबा। जशपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर कोतबा चौकी प्रभारी बृजेश यादव के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को कोतबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *