कोतबा-बागबहार ब्लॉक कांग्रेस में नई टीम घोषित, युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी, आकाश मित्तल बने कोषाध्यक्ष।

Spread the love

जशपुर/कोतबा। जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर द्वारा कोतबा-बागबहार ब्लॉक कांग्रेस की अनुमोदित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई टीम में युवाओं को प्रमुखता देते हुए कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
घोषित सूची के अनुसार कोतबा के आकाश मित्तल को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अन्य पदों पर भी नए चेहरों को मौका दिया गया है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों में मुकेश पैंकरा, आकाश मित्तल, अमन शर्मा और संदीप कुजूर को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


बताया जा रहा है कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह नई कार्यकारिणी तैयार की गई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई दिशा देंगे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं और क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों को और तेज करने की उम्मीद जताई है।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *