कोतबा-बागबहार ब्लॉक कांग्रेस में नई टीम घोषित, वार्ड 14 के पार्षद पंकज शर्मा फिर बने उपाध्यक्ष

Spread the love

जशपुर/कोतबा। जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर ने कोतबा-बागबहार ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को मंजूरी देते हुए आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार की टीम में युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिल रही है।


घोषित कार्यकारिणी में वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पंकज शर्मा को पुनः ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके दोबारा चयन को संगठन में उनके सक्रिय योगदान और जनसंपर्क का परिणाम माना जा रहा है।
वहीं कोतबा के आकाश मित्तल को ब्लॉक कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। इसके अलावा मुकेश पैंकरा, अमन शर्मा और संदीप कुजूर सहित कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नई टीम जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में युवा और अनुभवी चेहरों का संतुलन बनाकर यह कार्यकारिणी तैयार की गई है।


स्थानीय कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नई टीम क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों को और तेज करेगी तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *