PM SHRI सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल कोतबा का शानदार रिजल्ट, 10वीं-12वीं में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

Spread the love

कोतबा:
PM SHRI सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतबा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम शानदार अंकों के रूप में सामने आया।

कक्षा 10वीं में टॉपर्स:
प्रथम स्थान पर हिमाक्षी निखाड़े ने 94.1% अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं सुरभि गुप्ता 92.33% के साथ द्वितीय और तपस्या वशिष्ठ 92% अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय):
रुचि पैंकरा ने 91.4% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। परी गुप्ता 88% के साथ द्वितीय तथा हर्षिता वैष्णव 85.8% के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 12वीं (वाणिज्य संकाय):
भूपेंद्र कुमार ने 93.2% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यन साहू 91.2% के साथ द्वितीय, जबकि ओलिप जाल्क्सो एवं पलक अग्रवाल दोनों ने 89.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्राचार्य जयकुमार सीदार एवं अंग्रेजी माध्यम के संचालन प्रभारी दुर्योधन यादव सहित समस्त शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जो आने वाले वर्षों में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रेरित करेगा।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *