कमल खिलने की खुशी में कोतबा में आज झार मुर्री वितरण, सुबह 9 बजे से होगा आयोजन ।

Spread the love

कोतबा/जशपुर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन और “कमल खिलने” की खबर के बाद कोतबा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देशभर में भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संकेत है।

जश्न के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंज उठा। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर आतिशबाजी की गई, जिससे देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुदर्शन पेटल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शकीला कंवर, दोकड़ा मण्डल प्रभारी विजय शर्मा, सुरेश अग्रवाल, रामकुमार साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी कड़ी में इस जीत की खुशी में मंगलवार (06) को जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शकीला कंवर व 5 बार के विजयी पार्षद सुदर्शन पटेल की ओर से पटेल ब्रदर्स के सामने सुबह 9 बजे से शाम तक झार मुरी का वितरण किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच काम करेगी और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *