जशपुर की खूबसूरती अब छत्तीसगढ़ी गीत “जन्नत जशपुर” के जरिए पहुंचेगी देश-विदेश तक ।

Spread the love

जशपुर। जशपुर जिले की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन स्थलों को अब एक नए अंदाज में दुनिया देखने वाली है। जिले के युवा कलाकार गौरव गुप्ता द्वारा लिखित छत्तीसगढ़ी गीत “जन्नत जशपुर” जल्द ही टी म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है। इस गीत का मुख्य उद्देश्य जशपुर की संस्कृति, परंपरा और खूबसूरती को देश-विदेश तक पहुंचाना है।
गीत की शूटिंग जशपुर जिले के कई प्रसिद्ध पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों में पूरी कर ली गई है। इसमें किनकेल गांव, मधेश्वर महादेव, रानीदाह, ईब नदी, सतीघाट, लोरोघाट, चाय बागान सहित जिले के विभिन्न रमणीय स्थलों को बेहद आकर्षक ढंग से फिल्माया गया है। गीत में जशपुर की मनमोहक वादियां, हरियाली और सांस्कृतिक झलक लोगों को देखने को मिलेगी, जिससे जिले के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


गीत की खास बात यह है कि इसमें पूरी टीम ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में प्रस्तुति दी है, जो स्थानीय संस्कृति को जीवंत रूप में दर्शाती है। “जन्नत जशपुर” गीत को गौरव गुप्ता ने लिखा है, जबकि इसे अपनी मधुर आवाज छत्तीसगढ़ी गायक अजय चौहान और भीमा बंजारे ने दी है। गीत का संगीत मनोज दीवान ने तैयार किया है। डायरेक्शन भोला महंत ने किया है तथा फिल्मांकन की जिम्मेदारी महेश महंत ने निभाई है।
गीत की शूटिंग में पूरी टीम और समूह के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं शूटिंग के दौरान जिला प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग मिला। खासतौर पर जिला कलेक्टर रोहित व्यास के सहयोग को टीम ने महत्वपूर्ण बताया है।
युवा कलाकार गौरव गुप्ता ने बताया कि “जन्नत जशपुर” केवल एक गीत नहीं बल्कि जशपुर की संस्कृति, प्रकृति और पहचान को दुनिया तक पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गीत लोगों को जशपुर आने और यहां की सुंदरता को करीब से देखने के लिए प्रेरित करेगा।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *