कोतबा में निकली हेलमेट जागरूकता बाइक रैली, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश ।

Spread the love

कोतबा। जशपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर कोतबा चौकी प्रभारी बृजेश यादव के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को कोतबा नगर में विशाल हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। रैली में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बाइक रैली में शामिल लोगों ने हेलमेट पहनकर नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया और आमजन को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली कोतबा मुख्य चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बाजारपारा, थाना मार्ग, स्कूल चौक सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मुख्य चौक पहुंचकर संपन्न हुई।


इस दौरान पुलिस टीम द्वारा लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील भी की गई।
चौकी प्रभारी बृजेश यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, यातायात स्टाफ, नगर पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वहीं युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश प्रसारित किया।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *