लोदाम महाविद्यालय में नवीन न्याय संहिता पर जागरूकता कार्यक्रम, 430 विद्यार्थियों को दी गई कानूनी जानकारी

Spread the love

लोदाम, जशपुर | प्रतिनिधि – गोल्डी साहू

थाना लोदाम के अंतर्गत शासकीय उच्च महाविद्यालय लोदाम में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को सुशासन हेतु जन-जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नवीन न्याय संहिता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में लगभग 430 विद्यार्थियों को नवीन न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नए कानूनों के उद्देश्य, उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में सरल भाषा में समझाते हुए कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं साइबर अपराध से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की गई। यह जागरूकता अभियान विद्यार्थियों के बीच काफी उपयोगी और प्रेरणादायक रहा।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *