4 और 5 अगस्त को रायपुर में दो दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक-कर्मचारी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों के निराकरण को लेकर 4 एवं 5 अगस्त 2026 को रायपुर के तूता धरना स्थल पर दो दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की है। आंदोलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव ने बताया कि संगठन लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शासन के समक्ष ज्ञापन, चर्चा एवं संवाद के माध्यम से समाधान का प्रयास करता रहा है। हालांकि अब तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिसके चलते संगठन को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन से पहले सभी जिलों में नियमानुसार कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित प्राचार्यों को सूचना (ज्ञापन) दी जा रही है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि पूरा आंदोलन विधिसम्मत, अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव ने सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों, स्कूल लीडरों तथा संविदा शिक्षक-कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रदेश के हजारों संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है।

दुर्योधन यादव ने कहा, “हमारी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं। हम शासन से टकराव नहीं, बल्कि सकारात्मक समाधान चाहते हैं। यदि समय रहते हमारी समस्याओं का समाधान किया जाता है तो इसका लाभ हजारों संविदा शिक्षक एवं कर्मचारियों को मिलेगा। सभी साथी अनुशासन, एकता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए 4 और 5 अगस्त को रायपुर पहुंचकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।”

  • Related Posts

    पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन पर पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

    Spread the love

    Spread the loveपत्थलगांव। क्षेत्र के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके पत्थलगांव स्थित निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

    हर किसान की सभी भूमि का होगा AgriStack Farmer Registry में पंजीयन, प्रशासन चला रहा विशेष अभियान

    Spread the love

    Spread the loveधान विक्रय सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में होगी सुविधा, किसानों से सभी खसरों का पंजीयन कराने की अपील जशपुर। जिले में किसानों एवं भूमि स्वामियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *